अगर मिली है नज़र खुदा से, इधर भी देखें उधर भी देखें
यक़ीन रखिए हमीं मिलेंगे, नज़र की हद तक जिधर भी देखें
अभी नहीं है हरी तबीयत, अभी न दिल को सुकून हासिल
हमें हुई तो है दीद उनकी, दवा मिली, अब असर भी देखें
ज़रा हटाया नक़ाब रुख़ से, कि आज बदले मिज़ाज सबके
तमाम बिखरी हैं सुर्खियां पर, जो ख़ास थी वो ख़बर भी देखें
हमें वफ़ा थी शरीक-ए-आदत, मग़र ख़ुदा की हुई इनायत
ये ऐब क़ाबू हुआ हमारा, ज़रा तुम्हारा हुनर भी देखें
किसी नज़र में नहा के ख़ुश्बू, फिरे चमन में बहार बनके
महक रहें हैं सभी नज़ारे, ज़रा महकती नज़र भी देखें
© मनीषा शुक्ला
13 Oct 2017
8 Oct 2017
चाँद
आज हमारा चाँद देखने, आंगन उतरा चाँद
क्या बतलाएं कितना टूटा, कितना बिखरा चाँद
वही अदाएं, वही जवानी, उतना ही शफ्फाक
मुझसे मेरा चाँद चुराके, कितना निखरा चाँद
मेरे चंदा से महफ़िल में चांद लगे थे चार
इतनी सी थी बात, इसी पे, कितना उखड़ा चाँद
आज रात से या कि चांदनी से थी कुछ अनबन
आज लगा है कितना भूला, कितना बिसरा चाँद
जैसे छोटा बच्चा मांगे मां से कोई खिलौना
मिली रात पूनम की जब तो, कितना पसरा चांद
© मनीषा शुक्ला
क्या बतलाएं कितना टूटा, कितना बिखरा चाँद
वही अदाएं, वही जवानी, उतना ही शफ्फाक
मुझसे मेरा चाँद चुराके, कितना निखरा चाँद
मेरे चंदा से महफ़िल में चांद लगे थे चार
इतनी सी थी बात, इसी पे, कितना उखड़ा चाँद
आज रात से या कि चांदनी से थी कुछ अनबन
आज लगा है कितना भूला, कितना बिसरा चाँद
जैसे छोटा बच्चा मांगे मां से कोई खिलौना
मिली रात पूनम की जब तो, कितना पसरा चांद
© मनीषा शुक्ला
7 Oct 2017
शब-ए-वस्ल
ये मत पूछ शब-ए-वस्ल मेरा हाल क्या है
यही जवाब है मेरा, तेरा सवाल क्या है?
© मनीषा शुक्ला
यही जवाब है मेरा, तेरा सवाल क्या है?
© मनीषा शुक्ला
Labels:
Couplets,
Ghazal,
Hindi,
Hindi Kavita,
Kavita,
Language,
Manisha Shukla,
poetessmanisha,
Poetry,
Poets,
Shayari,
Urdu Poetry,
Writers,
Writing Skills,
अशआर
4 Oct 2017
मेरी ज़िंदगी
अब संवरने लगी है मेरी ज़िंदगी
इश्क़ करने लगी है मेरी ज़िंदगी
मुझको जीना सिखाने चली थी मग़र
तुमपे मरने लगी है मेरी ज़िंदगी
© मनीषा शुक्ला
इश्क़ करने लगी है मेरी ज़िंदगी
मुझको जीना सिखाने चली थी मग़र
तुमपे मरने लगी है मेरी ज़िंदगी
© मनीषा शुक्ला
Labels:
Couplets,
Ghazal,
Hindi,
Hindi Kavita,
Kavita,
Language,
Manisha Shukla,
poetessmanisha,
Poetry,
Poetry (Muktak/Qata),
Poets,
Shayari,
Urdu Poetry,
Writers,
Writing Skills,
मुक्तक
3 Oct 2017
जुदा नहीं तुझसे
जा तू इत्मिनान रख, खफ़ा नहीं तुझसे
दूरी हुई तो क्या मग़र जुदा नहीं तुझसे
© मनीषा शुक्ला
दूरी हुई तो क्या मग़र जुदा नहीं तुझसे
© मनीषा शुक्ला
Labels:
Couplets,
Ghazal,
Hindi,
Hindi Kavita,
Kavita,
Language,
Manisha Shukla,
poetessmanisha,
Poetry,
Poets,
Shayari,
Urdu Poetry,
Writers,
Writing Skills,
अशआर
7 Sept 2017
लगी जीने जो तुम से दूर होकर

बहुत ख़ाली मिली भरपूर होकर
लगी जीने जो तुम से दूर होकर
ख़ताओं इन्तेज़ारी ख़त्म कर लो
सजाएं आ गईं मंज़ूर होकर
छुआ जिस पल मुझे तुमने, तभी से
मैं देखूँ आईना मग़रूर होकर
तुम्हारी क़ुर्बतें तुमको मुबारक
बहुत खुश हूं मैं तुमसे दूर होकर
मिली उनसे नहीं "हां" में गवाही
मैं "ना" कहती रही मजबूर होकर
तुम्हारे लब पे हैं ग़ैरों के चर्चे
हमें हासिल यही मशहूर होकर
दिया कब वक़्त उनको मौत ने जो
जिए मसरूफियत में चूर होकर
© मनीषा शुक्ला
28 Aug 2017
प्यास का आदर
प्रीत के अनुप्रास का आदर किया
आज जल ने प्यास का आदर किया
नेह का सत्कार जब तुमने किया
उंगलियों ने थाम लीं तब उंगलियां
इक पहर तक थी अकेली नींद, अब
साथ इनके आस, सपने, लोरियां
चैन ने संत्रास का आदर किया
आज जल ने प्यास का आदर किया
हम विकलता के सजीले चित्र थे
और तुम तपलीन विश्वामित्र थे
हम अभागी भूमिजा युग-युग रहीं
तुम सदा श्रीराम थे, सौमित्र थे
धीर ने उच्छवास का आदर किया
आज जल ने प्यास का आदर किया
© मनीषा शुक्ला
आज जल ने प्यास का आदर किया
नेह का सत्कार जब तुमने किया
उंगलियों ने थाम लीं तब उंगलियां
इक पहर तक थी अकेली नींद, अब
साथ इनके आस, सपने, लोरियां
चैन ने संत्रास का आदर किया
आज जल ने प्यास का आदर किया
हम विकलता के सजीले चित्र थे
और तुम तपलीन विश्वामित्र थे
हम अभागी भूमिजा युग-युग रहीं
तुम सदा श्रीराम थे, सौमित्र थे
धीर ने उच्छवास का आदर किया
आज जल ने प्यास का आदर किया
© मनीषा शुक्ला
Labels:
Devotion,
Hindi,
Hindi Kavita,
Kavita,
Language,
Love,
Lyrical Poetry,
Manisha Shukla,
poetessmanisha,
Poetry,
Poetry (Geet),
Poetry on Love,
Poets,
True Love,
Trust in Love,
Truth,
Writers,
Writing Skills,
गीत
Subscribe to:
Posts (Atom)